मारपीट मामले के दो आरोपी गिरफ्तार,गये जेल

दोनों आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 119/25 के तहत मारपीट कर तीन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर देने का आरोप था.

बेलहर. थाना क्षेत्र के बसमत्ता पंचायत के भट्ट टोला गांव से पुलिस ने रविवार की रात्रि जमीन विवाद में मारपीट मामले के आरोपी विभीषण तुरी एवं तूफानी तुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दोनों आरोपी के विरुद्ध कांड संख्या 119/25 के तहत मारपीट कर तीन लोगों को बुरी तरह जख्मी कर देने का आरोप था. जिसके विरुद्ध गांव के ही राजेश तुरी ने थाना में लिखित आवेदन देकर लाठी डंटा एवं लोहे की रेड से मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर देने का आरोप लगाते हुए 9 लोगों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करायी थी.जिस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया है. छापामारी अभियान में थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद के साथ पुअनि आदित्य कुमार एवं अन्य पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >