हवा भरने के दौरान फटा ट्रक का टायर, मैकेनिक जख्मी

भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर रविवार को डफरपुर चौक स्थित एक टायर दुकान पर बड़ा हादसा हो गया

पंजवारा. भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर रविवार को डफरपुर चौक स्थित एक टायर दुकान पर बड़ा हादसा हो गया. ट्रक का टायर हवा भरने के दौरान अचानक फट गया. धमाका इतना जोरदार था कि दुकान संचालक डफरपुर निवासी लाल मोहम्मद, पिता मोहम्मद मुस्ताक गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराहाट लाया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. नीलांबर निलय ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल, बांका रेफर कर दिया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >