पुलिस सप्ताह दिवस पर शहीद को दी गयी श्रद्धांजलि

पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक रामाशंकर सिंह व थानाध्यक्ष राकेश कुमार शुक्रवार को धन्नीचक गांव पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

अमरपुर. पुलिस सप्ताह दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस निरीक्षक रामाशंकर सिंह व थानाध्यक्ष राकेश कुमार शुक्रवार को धन्नीचक गांव पहुंचकर शहीद चंद्रशेखर यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इस दौरान थाना के कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. मौके पर थानाध्यक्ष व पुलिस निरीक्षक ने शहीद की पत्नी स्नेहा कुमारी व उनकी मां कामा देवी को बूके व शॉल देकर सम्मानित किया. थानाध्यक्ष से शहीद की मां ने वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की बात बतायी. मौके पर थानाध्यक्ष ने शहीद के परिवार को हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया. कहा कि शहीद परिवार की सुरक्षा व सम्मान सर्वोपरि है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले से बीडीओ को अवगत कराते हुए जल्द ही वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाने की बात कही. मालूम हो कि चंद्रशेखर यादव 180 सीआरपीएफ बटालियन में कार्यरत थे. विगत 27 अक्तूबर 2020 को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >