कटोरिया (बांका). कटोरिया प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित ट्रांसफार्मर करीब तीन दिन पूर्व बारिश के दौरान हुए वज्रपात में जल गया है. ट्रांसफार्मर जलने के बाद विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कटोरिया बाजार में पेयजल की समस्या भी गंभीर हो गई है. पीएचइडी के जलमीनार से पिछले दो दिनों से वाटर सप्लाई पूरी तरह ठप रहने के कारण बाजारवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. पेयजल संकट से त्रस्त हैं लोग पेयजल आपूर्ति बंद रहने से लोगों के सामने पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है. पेयजल के अलावा खाना बनाने, कपड़े धोने, साफ-सफाई सहित दैनिक जरूरतों के लिए भी लोगों को पानी की व्यवस्था करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. जलमीनार पर निर्भर परिवारों की परेशानी और बढ़ गई है. लोग पानी से भरे जार खरीदने को विवश हो रहे हैं. प्रखंड कॉलोनी में बिजली संकट ट्रांसफार्मर खराब होने से प्रखंड कॉलोनी में भी विद्युत आपूर्ति बाधित है. बिजली और पानी की दोहरी समस्या से स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले में त्वरित पहल करते हुए विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है. बुधवार तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का दावा इधर, विद्युत विभाग के कनीय अभियंता युवराज कुमार ने बताया कि जले हुए ट्रांसफार्मर के स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य बुधवार तक पूरा कर लिया जाएगा. इसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर जलमीनार से भी पेयजल सप्लाई शुरू होने की उम्मीद है.
वज्रपात से जला ट्रांसफार्मर, कटोरिया बाजार में गहराया पेयजल संकट

पीएचईडी का जलमीनार | Prabhat Khabar Network
Copied link
कटोरिया में वज्रपात से ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। स्थानीय लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं, प्रशासन से जल्द सुधार की मांग।