संझा हॉल्ट के पहले खुला पटरी का क्लिप, ट्रेन चालक की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टला

भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन थाना क्षेत्र के संझा हॉल्ट पर देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गयी.

भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड का मामला,

कई ट्रेनें हुई बाधित, यात्री परेशान

बांका/रजौन. भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित रजौन थाना क्षेत्र के संझा हॉल्ट पर देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बच गयी. इसे चालक की सूझ-बूझ ही कहा जाय कि किसी सज्जन ने हाथ हिलाकर ट्रेन रोकने का संकेत दिया. इसके बाद चालक सजग हो गया और ट्रेन को रोक दिया गया. ट्रेन 7 बजकर 35 मिनट पर पहले धौनी (रजौन) स्टेशन पहुंची. यहां के बाद भागलपुर की ओर जाने के लिए रवाना हुई. इस दौरान संझा हॉल्ट के पहले ट्रेन की पटरी का क्लिप खुलने पर एक व्यक्ति ने ट्रेन चालक को ट्रेन रोकने का इशारा किया और ट्रेन को रोक दिया गया. इसके बाद यह जानकारी धौनी स्टेशन मास्टर संतोष भगत को दी, उन्होंने इसकी जानकारी अपने विभाग के आलाकमान को दिया. समाचार प्रेषण तक देवघर-जमालपुर पैसेंजर ट्रेन 9 बजकर 45 मिनट तक रुकी रही. क्लिप को ठीक करने का कार्य भी जारी है. बहरहाल अगर चालक और इनफॉर्मेटर सजग नहीं होता तो इस रेलखंड पर एक बड़ी घटना होने से इंकार नही किया जा सकता.

इधर इस ट्रेन पर सवार यात्री परेशान दिखे. कई यात्री इस ट्रेन को छोड़ कर अपनी मंजिल तक पहुंचने के जद्दोजहद कर रहे थे. स्टेशन मास्टर संतोष भगत ने बताया कि क्लिप को दुरुस्त करने का कार्य जारी है. इधर इस घटना के बाद इस रूट होकर चलने वाली कई ट्रेनें खासकर भागलपुर-बांका पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय से विलंब हो गयी. स्टेशन मास्टर ने बताया कि पटरी को दुरुस्त करने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. समाचार प्रेषण तक क्लिप ठीक नहीं हो पाया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >