पूर्व मुखिया के दरवाजे से ट्रैक्टर की चोरी

धोरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज

धोरैया. थाना क्षेत्र के अस्सी सिंधिया टोला गादीचक निवासी पूर्व मुखिया शिवनारायण सिंह के दरवाजे पर से चोरों ने एक ट्रैक्टर की चोरी कर ली. इसको लेकर ट्रैक्टर मालिक झारखंड के हनवारा थाना क्षेत्र के विश्वासखानी गांव निवासी दीपक कुमार मंडल ने धोरैया थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि उसके ट्रैक्टर चालक बलमचक गांव निवासी संतोष मंडल ने ट्रैक्टर ठीक करवाकर उसके मामा शिवनारायण सिंह के दरवाजे पर लगाया था, जहां से ट्रैक्टर गायब हो गया. काफी खोजबीन के बाद भी कोई अता-पता नहीं चल चल पाया है. इसको लेकर चालक समेत अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >