अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, तस्कर गिरफ्तार

बौंसी बंधुआ कुरावा पुलिस ने गुप्त सूचना पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर और टेलर को जब्त किया है. बालू तस्करी के मामले में ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगली मोड़ के समीप से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ा गया. मौके से गाड़ी के चालक हरदिया कुरावा गांव निवासी नईम अंसारी के पुत्र निजाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अवैध खनन व परिवहन के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >