बांका सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भतकुंडी गांव में घर के सामने लगी एक टोटो में देर रात अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. बताया जा रहा है कि उक्त गांव निवासी सुबोध कुमार ने गत माह ही न्यू टोटो की खरीदारी की थी. जो प्रतिदिन चलाकर शाम में अपने घर के सामने गाड़ी को लगा कर रखता था. रात करीब 2:30 बजे टोटो में आग लग गया. जिसे देखकर आस-पास के लोग जमा हुए और आग को बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग इतनी तेज था कि पूरे गाड़ी को अपने चपेट में ले लिया. वहीं पीड़ित व्यक्ति की पत्नी ललीता देवी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर उचित कार्यवाही की मांग की है.
घर के सामने खड़ी टोटो में लगी आग, जलकर राख
घर के सामने खड़ी टोटो में लगी आग, जलकर राख
