पत्नी से बात करने व फोटो वायरल करने से रोकना पति को पड़ा महंगा

पत्नी से बात करने व फोटो वायरल करने से रोकना पति को पड़ा महंगा

-जख्मी युवक ने चचेरा भाई पर लगाया जानलेवा हमला का आरोप कटोरिया कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हिरणा-नारदो पथ पर औरावरण जंगल में गत 23 अप्रैल गुरुवार की रात्रि जानलेवा हमला में गंभीर रूप से जख्मी हुए नारदो गांव निवासी बाइक चालक तुलसी कुमार यादव रविवार को कटोरिया थाना पहुंचे. पुलिस के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. जख्मी युवक ने अपने चचेरा भाई सहित अन्य नकाबपोश अज्ञात अपराधियों पर जानलेवा हमला करते हुए धारदार चाकू, लोहे के चैन आदि से कई प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर देने का आरोप लगाया है. जख्मी तुलसी यादव ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसने चचेरा भाई किशन यादव को पत्नी खुशबू से बात नहीं करने एवं फोटो वायरल नहीं करने की सलाह दी थी. किशन की मोबाइल उसकी मां ने तोड़ डाला था. किशन ने बदला वसूल करने की धमकी दी थी. जख्मी युवक ने जानलेवा हमला के दौरान नकाबपोश छह बदमाशों में एक की पहचान भी की है. पुलिस पदाधिकारी को विस्तृत जानकारी दी गई. तुलसी यादव कोलकाता में रहकर अपनी कार चलाता है. गत 19 अप्रैल को वह अपने गांव आया था. गत 23 अप्रैल को पत्नी खुशबू देवी, सास व दो वर्षीया पुत्री आकृति राज को लेकर बांका गया था. डॉक्टर से पत्नी का उपचार कराकर लौटने के क्रम में सास को रिखियाराजदह गांव पहुंचाया. फिर पक्की सड़क के बाद कच्ची पथ में मैदान के निकट रूककर टॉयलेट भी किया. वहां से लगभग तीन सौ मीटर आगे जाते ही जंगल में पूर्व से छह लोग घात लगाकर थे. बाइक रोककर सीधे बेरहमी से मारपीट करना शुरू कर दिया. वह बेहोश होकर गिर गया था. कटोरिया सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुंडा स्थित प्राइवेट क्लिनिक ले जाकर उपचार कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >