अमरपुर. थाना क्षेत्र के महोता गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की तीन महिलाएं जख्मी हो गयी. जख्मी रेमी देवी ने बताया कि गांव के पिंटू मंडल की पत्नी अनीता देवी एवं उनकी पुत्री प्रियंका देवी अक्सर उनकी चचेरी बहू अल्पना देवी को गाली-गलौज करती रहती थी. जिससे अक्सर विवाद की स्थिति बन जाती थी. रविवार को भी दोनों उनके साथ गाली-गलौज करने लगी. जब अल्पना देवी ने इसका विरोध किया तो दोनों मां व बेटी उनके साथ मारपीट करने लगी, शोर सुनकर जब वह उन्हें बचाने गई तो उनके साथ भी मारपीट कर उन्हें भी जख्मी कर दिया. इस मारपीट में दूसरे पक्ष की अनीता देवी भी जख्मी हो गयी. सभी जख्मियों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां चिकित्सक ने सभी का इलाज किया.
घरेलू विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाएं जख्मी
थाना क्षेत्र के महोता गांव में घरेलू विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों की तीन महिलाएं जख्मी हो गयी.
