समकालीन अभियान में तीन वारंटी गिरफ्तार

पंजवारा पुलिस ने मंगलवार की रात क्षेत्र के सरूका गांव से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया.

पंजवारा. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चलाए जा रहे समकालीन अभियान के तहत पंजवारा पुलिस ने मंगलवार की रात क्षेत्र के सरूका गांव से तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान प्रमोद साह, सुभाष साह और नुनुलाल साह के रूप में हुई है, तीनों सहोदर भाई है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तीनों के खिलाफ सक्षम न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था. वारंट के आलोक में पुलिस ने छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >