शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पंजवारा थाना क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर सोमवार की रात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया

पंजवारा. पंजवारा थाना क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय चेकपोस्ट पर सोमवार की रात पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान तीन तस्करों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया. बाइक सवार शंभुगंज थाना क्षेत्र के पतवारा निवासी अभिषेक कुमार सिंह व करण कुमार सिंह को पकड़ा गया. तलाशी में झोले से रॉयल ग्रीन कंपनी की 375 एमएल की दो बोतल व इम्पीरियल ब्लू की दो बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. वहीं मंगलवार को वाहन जांच के दौरान फुल्लीडुमर थाना क्षेत्र के धुसरी गांव निवासी अपाचे बाइक सवार पीयूष कुमार को पकड़ा गया. उसके बैग से रॉयल स्टैग कंपनी की 375 एमएल की छह बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि तीनों तस्करों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. साथ ही तस्करी में प्रयुक्त दोनों बाइक को जब्त की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >