सुईया के ढकना घाट से बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त
सुईया के ढकना घाट से बालू लदा तीन ट्रैक्टर जब्त
जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक के विरूद्ध खनन अधिनियम के तहत केस दर्ज
कटोरिया. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ डॉ रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर सुईया थाना की पुलिस टीम ने शनिवार की देर रात्रि अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस क्रम में धनुवसार पंचायत के ढकना घाट से अवैध बालू लोड तीन ट्रैक्टरों को जब्त किया गया. हालांकि पुलिस टीम को देखते ही सभी ट्रैक्टर के चालक और मजदूर मौके से भाग निकलने में सफल रहे. छापेमारी अभियान का नेतृत्व सुईया थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार झा कर रहे थे. इसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल शामिल थे. अवैध बालू उत्खनन के विरुद्ध की गयी इस पुलिसिया कार्रवाई से बालू माफिया में हड़कंप मचा हुआ है. जब्त ट्रैक्टर के मालिक व चालक के विरुद्ध थाना में केस दर्ज किया गया है. सुईया पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.