रब्बीडीह के पास दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन लोग घायल

Banka News : परीक्षा दिलाने निकला था परिवार, लेकिन रास्ते में ही हादसे ने सब बदल दिया. एक पल की चूक ने पति-पत्नी और मासूम बच्ची को अस्पताल पहुंचा दिया.

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

Banka News : सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर रब्बीडीह गांव के समीप सोमवार को दो बाइकों की सीधी टक्कर में एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

हादसे में एक ही परिवार के तीन लोग घायल

घटना में बेलहर थाना क्षेत्र के रत्तूचक गांव निवासी सौरभ कुमार, उनकी पत्नी अंशिका कुमारी और पुत्री अनन्या कुमारी घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि सौरभ अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने के लिए ताड़र कॉलेज ले जा रहे थे.

सड़क की स्थिति बनी हादसे की वजह

जानकारी के अनुसार, सड़क पर उतार-चढ़ाव और असंतुलन के कारण सौरभ की बाइक अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई. इसी दौरान सामने से आ रही दूसरी बाइक से जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंचे घायल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण और राजद नेता पप्पू यादव मौके पर पहुंचे. उन्होंने घायलों को आनन-फानन में धोरैया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT KUMAR SINH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >