कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के समीप हुई दुर्घटना
कटोरिया. कटोरिया थाना अंतर्गत कटोरिया-बांका मुख्य सड़क मार्ग पर प्रखंड मुख्यालय के सामने शुक्रवार को स्कूटी और साइकिल के बीच सीधी टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में साइकिल सवार दो छात्र और स्कूटी चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में स्कूटी चालक सह बनियाकुरा गांव निवासी दिनेश प्रसाद सिंह का 29 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार सिंह और सुपाहा गांव निवासी कांग्रेस दास का 14 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार और दिनेश दास का 14 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार शामिल हैं.स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
डाटा ऑपरेटर सन्नी कुमार सहित अन्य ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा तीनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया. हाईस्कूल और ब्लॉक के बीच में हुई दुर्घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल कटोरिया के नवम वर्ग का छात्र दीपक कुमार दास और अभिषेक कुमार दास स्कूल में छुट्टी के बाद साईकिल द्वारा बाहर निकले थे, जबकि वीवो कंपनी के प्रमोटर सुमित कुमार सिंह स्कूटी द्वारा कटोरिया बाजार की तरफ जा रहे थे. प्रखंड मुख्यालय के निकट बारिश के दौरान ही स्कूटी और साइकिल में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें तीनों लोग घायल हो गए.