सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक समेत तीन जख्मी, रेपर

अमरपुर थाना क्षेत्र का मामल

अमरपुर थाना क्षेत्र का मामला अमरपुर. थाना क्षेत्र के सिहुड़ी भाया कासपुर मुख्य पथ पर सिझुआ गांव के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो शिक्षक समेत एक ग्रामीण जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मियों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया गया. जहां डॉ पंकज कुमार ने जख्मी शिक्षक शंकर चौधरी, पंकज कुमार तथा ग्रामीण आदित्य कुमार का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रुप से जख्मी शिक्षक पंकज कुमार को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. शंकर चौधरी ने बताया कि वह गोरगम्मा गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विधालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित है. शुक्रवार की दोपहर वह अपने विद्यालय के सहायक शिक्षक पंकज कुमार के साथ बाइक लेकर अमरपुर आये थे. जहां से वापस लौटने के दौरान सिझुआ गांव के समीप बीच सड़क पर अचानक एक बकरी दौड़ गयी. जिसे बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे अवस्थित गड्ढे में पलट गयी. घटना में सड़क किनारे खड़े एक ग्रामीण भी चोटिल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >