शंभुगंज में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

शंभुगंज में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटना में तीन युवक जख्मी हो गये. घटना के बाद जख्मी तीनों को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा इलाज किया जा रहा हैं. जानकारी के अनुसार पहली घटना शंभुगंज- इंग्लिश मोड़ मुख्य मार्ग पर खेसर मोड़ के समीप हुआ. जहां शंभुगंज बाजार से बाइक से असौता गांव के बेनी कुमार पिता महेश्वर मंडल और सुमित कुमार पिता लक्ष्मण मंडल अपने घर जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रही ट्रैक्टर से बाइक टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. इस घटना में बाइक सवार दोनों युवक जख्मी हो गया. घटना के बाद दोनों जख्मी को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया गया. जबकि दूसरी घटना मोहनपुर गांव से आगे हुआ. जहां मोहनपुर गांव के युवक आयुष कुमार पिता अश्विनी मंडल साईकिल से कमरडीह गांव जा रहा था. जहां उक्त स्थान पर साइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में जा गिरा. जिससे युवक आयुष कुमार जख्मी हो गया. घटना के बाद परिजनों ने इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया हैं. जहां उसका इलाज चिकित्सक के द्वारा किया जा रहा हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >