अमरपुर
. थाना क्षेत्र के छतहारा गांव में जमीन विवाद को लेकर महिला समेत तीन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया. जख्मी रामविलास यादव, उनकी भाभी सीता देवी व उनकी बहन पुजा कुमारी का इलाज स्थानीय रेफरल अस्पताल में डॉ अमीत कुमार शर्मा ने किया. जख्मी रामविलास यादव ने बताया कि पूर्व में ही उनके पिता की पैतृक खेतिहर जमीन का बंटवारा हो गया है. उनका चचेरा भाई अमन कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर अपने हिस्से की खेतीहर जमीन पर फसल बो दिया. शुक्रवार की सुबह जब वह अपने हिस्से की जमीन पर फसल बोने जा रहा था. तभी अमन कुमार, चंदन कुमार, बिष्णु कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर जबरन खेत में फसल बोने से मना करते हुए घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा. जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने लाठी, डंडा व ईंट पत्थर से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. बीच बचाव करने आयी भाभी व बहन को भी पीटकर जख्मी कर दिया. मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने दरवाजे पर खड़ी उनकी ऑटो वाहन को भी लाठी डंडा से वाहन का शीशा फोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाना में आवेदन दिया है. पुलिस मामले की अनुसंधान कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
