कार के धक्के से बाइक सवार तीन लोग जख्मी, दो रेफर

थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग में रामपुर मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात कार के धक्के से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

अमरपुर. थाना क्षेत्र के इंग्लिश मोड़-शंभुगंज मुख्य मार्ग में रामपुर मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात कार के धक्के से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. शंभुगंज थाना क्षेत्र के रामचुआ गांव के संदीप सिंह का पुत्र शिवम सिंह एवं किरण सिंह की पुत्री रिंकी कुमारी तथा रायपुरा गांव के नरेंद्र सिंह के पुत्र करण सिंह देर रात बाइक से अपने गांव जा रहे थे. तभी रामपुर गांव के समीप पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया, जिससे तीनों गिरकर जख्मी हो गये. घटना के बाद मौके पर से चालक अपनी कार लेकर भागने में सफल रहा. घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की पुलिस वहां पहुंची और तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ अमित कुमार शर्मा ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया. वहीं गंभीर रूप से जख्मी रिंकी कुमारी एवं शिवम सिंह को बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >