कटोरिया (बांका) कटोरिया थाना अंतर्गत मुक्ति निकेतन-बगरा मुख्य मार्ग पर बंगालगढ गांव के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. सभी घायलों को परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनोद कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. जख्मी लोगों की पहचान घायलों में आनंदपुर थाना अंतर्गत कैराजोर गांव निवासी मो. जमाल अंसारी का 11 वर्षीय पुत्र मो. सोहेल अंसारी, मो. कमाल अंसारी का 19 वर्षीय पुत्र दिलशाद अंसारी और 16 वर्षीय पुत्र मो. इरशाद अंसारी शामिल हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार सभी लोग कटोरिया बाजार से बाइक द्वारा अपने घर कैराजोर जा रहे थे. विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो के धक्के से बाइक सवार तीनों लोग जख्मी हो गए
अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार तीन लोग घायल
मुक्ति निकेतन-बगरा मुख्य मार्ग पर बंगालगढ गांव के समीप मंगलवार की शाम अनियंत्रित बोलेरो के धक्के से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए. सभी घायलों को परिजनों व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से कटोरिया सीएचसी में भर्ती कराया गया
