बेलुटीकर गांव में चोर उड़ा ले गये ट्रांसफार्मर

बेलुटीकर गांव में चोर उड़ा ले गये ट्रांसफार्मर

बाराहाट. सोनडीहा दक्षिणी पंचायत के बेलुटीकर गांव अंधेरे में डूब गया है. वजह अज्ञात चोरों का बढ़ता दुस्साहस है. यहां बीती रात शातिर चोरों ने गांव में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर चोरी कर लिया, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गयी है. इस घटना के बाद से ग्रामीणों में विभाग और सुरक्षा व्यवस्था के प्रति काफी नाराजगी है. गांव के निवासी गौतम यादव, मनीष कुमार, शंकर यादव, नंदन कुमार, अंशु कुमार, अजय पंडित और शंकर पंडित ने बताया कि चोरों ने बड़ी ही चालांकि से ट्रांसफार्मर को खंभे से उतारा और उसके कीमती पार्ट्स व तेल लेकर रफूचक्कर हो गये. ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस से गुहार लगायी है कि जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाया जाय.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >