अमरपुर. अमरपुर के सुप्रसिद्ध महारानी काली मंदिर फतेहपुर से चोरों ने गुरुवार की देर रात घंटे की चोरी कर ली. मंदिर के अध्यक्ष दिलीप मंडल ने बताया कि कुंवारी काली मंदिर फतेहपुर में फिलहाल तीन घंटे लगे हुए थे, जिसमें एक का वजन 21 किलो था तथा दो छोटे-छोटे घंटे थे. शुक्रवार की सुबह जब श्रद्धालु मां काली की पूजा करने पहुंचे, तो देखा कि तीनों घंटे गायब हैं. मान्यता है कि फतेहपुर की मां काली शक्तिपीठ के रूप में विराजतीं हैं. श्री मंडल ने बताया कि इसके पूर्व यहां 51 किलो का घंटा लगा हुआ था, उसे भी चोरों ने चुरा लिया था. पिछले वर्ष भी मंदिर की दान पेटी तोड़ कर चोरों ने रूपए एवं अन्य सामान चुरा लिए थे. ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन उस मामले में कुछ नहीं हुआ, इससे ग्रामीण एवं श्रद्धालू निराश हो गए तथा इस बार घटना की जानकारी तक पुलिस को नहीं दी.
चोरों ने मंदिर से चुराए घंटे, श्रद्धालुओं में नाराजगी
अमरपुर के सुप्रसिद्ध महारानी काली मंदिर फतेहपुर से चोरों ने गुरुवार की देर रात घंटे की चोरी कर ली.
