होली में हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर, डीजे व अश्लील गीतों पर प्रतिबंध

होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी.

बौंसी थाना में शांति समिति की बैठक बौंसी. होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बौंसी थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता बौंसी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रजीत बैठा ने की. बैठक में एसडीपीओ ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि होली के दौरान डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा व असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी. सूखा नशा करने और बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जायेगी. सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार और थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने कहा कि पर्व के दौरान विशेष चौकसी बरती जायेगी. विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. गश्ती वाहन ब्रेथ एनालाइजर के साथ तैनात रहेंगे और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों की जांच कर उन्हें तत्काल हिरासत में लिया जायेगा. साथ ही अश्लील गीतों के प्रसारण पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. प्रशासन द्वारा गांधी चौक, मुख्य चौक व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने की बात कही गयी है. बैठक में सीओ कुमार रवि, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजीव कुमार, जदयू जिला प्रवक्ता द्वारिका मिश्रा, पंडित अवधेश ठाकुर, वार्ड पार्षद श्रीकांत यादव, विनीत पंजियारा, अजय साह, सुशीला सोरेन, आमिर कुमार पाठक, सूरज साह, मुखिया प्रतिनिधि पप्पु यादव, मनोबर अंसारी, शारदा रंजन झा, राजाराम अग्रवाल, ललन उर्फ लालू यादव, टुनटुन सिंह, प्रदीप कुमार घोष, मो अयूब खान, आलोक सिन्हा, आशीष कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. संवेदनशील स्थलों की सूची जारी होली पर्व के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बौंसी थाना क्षेत्र के संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थलों की सूची जारी कर दी गयी है. यह सूची संबंधित अधिकारियों को प्रेषित की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि होली के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए थाना क्षेत्र अंतर्गत चिह्नित स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. प्रशासन द्वारा इन स्थानों को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है. इनमें मुख्य रूप से पौरायं, वंशीपुर, सिकन्दरपुर, श्याम बाजार, बलुआतरी, कुशमाहा और बभनगामा है. मालूम हो कि पर्व के दौरान इन सभी स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जायेगी व लगातार गश्ती अभियान चलाया जायेगा. किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >