कैरी पंचायत के कचरा प्रबंधन इकाई में चोरी

पुलिस कर रही है जांच

पुलिस कर रही है जांच बौंसी. कैरी पंचायत के अंबोना गांव स्थित कचरा प्रबंधन इकाई में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना में चोरों के द्वारा भवन का ताला तोड़कर अंदर में लगे लोहा के गेट को उखाड़ कर ले जाने का काम किया गया है. साथ ही प्लास्टिक के कचरे में आग लगा दिया गया है. शुक्रवार की सुबह स्वच्छता पर्यवेक्षक गाजियाडीह गांव निवासी सत्यम कुमार को इसकी जानकारी होने पर घटना की लिखित जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार, पंचायत के मुखिया और पंचायत सचिव देने के साथ-साथ बौंसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है. मामले में पुलिस के द्वारा पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >