मन्नीहाट की एक ज्वेलरी दुकान से शटर तोड़कर चोरी

मन्नीहाट स्थित एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. दुकान मालिक दिलीप साह की सोना-चांदी की दुकान से करीब 600 ग्राम चांदी, 6 ग्राम सोना और लगभग 10 हजार रुपये नकद चोर उड़ा ले गये

धोरैया. मन्नीहाट स्थित एक ज्वेलरी शॉप को चोरों ने अपना निशाना बनाया है. दुकान मालिक दिलीप साह की सोना-चांदी की दुकान से करीब 600 ग्राम चांदी, 6 ग्राम सोना और लगभग 10 हजार रुपये नकद चोर उड़ा ले गये. चोर इतने बेखौफ थे कि पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके. सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा, तो तुरंत इसकी जानकारी दुकान मालिक दिलीप साह को दी. खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी. घटना के बाद दुकानदारों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है. सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. जब सीसीटीवी लगे होने के बावजूद चोरी हो रही है, तो फिर सुरक्षा व्यवस्था कितनी मजबूत है. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >