शंभुगंज में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी

शंभुगंज में दो अलग-अलग जगहों पर चोरी

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर त्योहार के मौसम में चोरी की घटनाएं बढ़ गयी हैं. इस क्रम में चोरों ने शंभुगंज बाजार के एक फल दुकान को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर फल दुकान से काजू किशमिश समेत दस हजार की सामग्री चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने इसके पूर्व दुकान से सटे विद्यार्थी पुस्तक भंडार के दीवाल पर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ दिया. जब चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था तो चोर अपने मुंह को लाल गमछे से ढक रखा था. जबकि दूसरी घटना चोरों ने थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चौतरा बिंद टोला में अंजाम दिया. यहां चोरों ने स्कूल कैंपस के किचन शेड का दरवाजा तोड़कर उससे समरसेबल गायब कर दिया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार यादव ने थाना पहुंचकर घटना की लिखित जानकारी पुलिस को देते हुए अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गयी हैं. जल्द ही चोरी की घटना का उद्भेदन कर दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >