कोलकाता में इलाज के बाद युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

पिछले 7 दिन पूर्व मसुदनपुर गांव से कोलकाता इलाज के लिए गये 22 वर्षीय युवक धीरज कुमार का इलाज के बाद मौत हो गयी.

बाराहाट. पिछले 7 दिन पूर्व मसुदनपुर गांव से कोलकाता इलाज के लिए गये 22 वर्षीय युवक धीरज कुमार का इलाज के बाद मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक, युवक अपेंडिक्स बीमारी से पीड़ित था. जिसका इलाज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा था. जहां से इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गयी थी. इसके सात दिन के बाद कोलकाता में ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी और उसे बचाया नहीं जा सका. परिजन इस आपात स्थिति के लिए तैयार नहीं थे. हालांकि, इस घटना के बाद गांव में युवक की मौत पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है. इधर, बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता ने बताया कि अगर युवक के साथ इलाज के दौरान कोई अवांछित कार्य हुआ है तो परिजन के द्वारा लिखित आवेदन पर विधि संवत कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >