बांका. कृषि विज्ञान केंद्र बांका ने शुक्रवार को मौसम बुलेटिन जारी किया है. बुलेटिन के अनुसार तीन से सात जनवरी तक जिले में आसमान साफ व मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छा सकता है. इस अवधि में अधिकतम तापमान 19-20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08-09 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. वहीं चार से छह घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से उत्तर-पछुआ हवा चल सकती है. बीते दो-तीन दिनों से मौसम में काफी बदलाव हुआ है. ठंड से भले ही जन-जीवन बेहाल है, लेकिन धूप उगने के बाद लोगों को काफी राहत मिल रही है. विगत दिन धूप भी खिली थी. धूप से ठंड में गिरावट महसूस की गयी है. सुबह और शाम के समय ठंड में वृद्धि होती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
