सर्पदंश से व्यक्ति की तबीयत बिगड़ी

प्रखंड क्षेत्र के महथूडीह गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी महथूडीह गांव निवासी मो जमाद हैं.

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के महथूडीह गांव में सर्पदंश से एक व्यक्ति जख्मी हो गया. जख्मी महथूडीह गांव निवासी मो जमाद हैं. बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह मवेशी के लिये चारा लाने बहियार गये थे. पहले से घास में छिपे विषधर सर्प ने हाथ में दंश मार दिया. मो जमाद ने साहस दिखाते हुए पहले तो सांप को लाठी से मौत की घाट उतार दिया. फिर मृत सर्प को घर लाया खुद हाथ पर ब्लेड चलाकर विष को बाहर निकालने का प्रयास किया. जब स्थिति बिगड़ने लगी तो परिजनों ने सीएचसी शंभुगंज लाया. जहां चिकित्सक डॉ शैलेंद्र रजक ने बताया कि सर्पदंश का मरीज पहुंचा था, लेकिन बगैर इलाज कराये बाहर चला गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >