BANKA : पत्नी की विदाई कराने गये पति को ससुराल वालों ने पीटकर किया जख्मी, रेफर
अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में पत्नी की विदाई कराने गये पति को ससुराल पक्ष के द्वारा पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है.
अमरपुर (बांका) से रिपोर्ट प्रीतम कुमार की रिपोर्ट :
अमरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में पत्नी की विदाई कराने गये पति को ससुराल पक्ष के द्वारा पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जख्मी मो. सोनू का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में डॉ.सौरभ कुमार के द्वारा किया गया. वहीं जख्मी युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए डॉक्टर ने उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. मामले को लेकर अस्पताल में ईलाजरत जख्मी युवक ने बताया कि उनका विवाह गांव के ही मो शकुर की पुत्री बीबी शाबरीन के साथ मुस्लिम रिती-रिवाज के साथ हुई है। विवाह के पश्चात वह परदेश मजदुरी करने चला गया जहां से हर महीने वह अपनी पत्नी को पैसा भेजता रहा. परदेश से वापस आने के बाद गुरूवार की रात्री वह अपनी पत्नी की विदाई कराने ससुराल गया तो ससुराल पक्ष के लोग विदाई करने से साफ मुकर गए जब उन्होंने विदाई कराने की जिद किया तो पत्नी बीबी शाबरीन, ससुर मो.शकुर, सास बीबी गुलशन अन्य लोगों के साथ मिलकर लाठी डंडा से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में युवक के सिर पर चोट आई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है