BANKA : बिहार को झारखंड से जोड़ने वाला पुल का पाया जर्जर, प्रशासन बेखबर

बिहार एवं झारखंड की सीमा पर बलमचक गांव के समीप अवस्थित गेरूआ नदी पर बने पुल का पाया जर्जर स्थिति में है.

धोरैया (बांका) से रिपोर्ट -प्रदीप कुमार की रिपोर्ट :

बिहार एवं झारखंड की सीमा पर बलमचक गांव के समीप अवस्थित गेरूआ नदी पर बने पुल का पाया जर्जर स्थिति में है. बिहार एवं झारखंड को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण पूल का अस्तित्व खतरे में है.लेकिन प्रशासन बे -खबर है.स्थानीय ग्रामीण अमित कुमार मंडल, बासुदेव मंडल, सिकंदर मंडल,कैलू अंसारी आदि ने बताया कि पुल का तीन, चार एवं पांच नंबर का पाया जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है. आलम यह है कि पीलर फटने लगा है.ग्रामीणों के मुताबिक अगर समय रहते इस पर विभाग द्वारा संज्ञान नहीं लिया गया तो आगे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारी से इस पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >