BANKA : बांका के मंदिरों में आज का दर्शन

शहर के पंचमुखी मंदिर व अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में सोमवारी पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही.

शहर के पंचमुखी मंदिर व अमरपुर के ज्येष्ठगौरनाथ मंदिर में सोमवारी पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जमी रही. श्रद्धालु सुबह से ही शिवलिंग पर जलार्पण करते देखे गये. इसके अलावे मंदार मधुसूदन मंदिर के पुजारी ने बताया है कि यहां दिनों भर पूजा अर्चना के लिए मंदिर का पट खुला रहेगा. साथ ही शहर के अन्य मंदिरों का पट श्रद्धालुओं के लिए सुबह 05 बजे ही खुल जायेगी. वहीं मंदार मधुसुदन मंदिर में भगवान की विशेष पूजा अर्चना होगी. सुबह 7:30 बजे पूजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा के द्वारा भगवान का पंचामृत से स्नान कराया जायेगा. दोपहर 12 बजे भगवान को भोग लगाया जायेगा और संध्या 6 बजे श्रृंगार पूजा व भव्य आरती होगी. साथ ही दोपहर में 01 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर के पट को खोल दिया जायेगा. रात के 7:00 बजे पुनः पट बंद हो जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >