दबंगों ने घर में घुसकर की महिला के साथ मारपीट

थाना क्षेत्र के मालडीह गांव में दबंगों ने एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के मालडीह गांव में दबंगों ने एक महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट कर जख्मी कर दिया. मालडीह गांव निवासी प्रियंका देवी पति सूरज कुमार अपने घर में थी. इसी दौरान गांव के रौशन कुमार पिता देवो मंडल और देवो मंडल पिता स्व. सच्चिदानंद सिंह पुरानी रंजिश को लेकर महिला के घर में घुसकर गाली-गलौज करने लगा. जब महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा, जिससे महिला जख्मी हो गयी. इस घटना के बाद पीड़ित महिला प्रियंका देवी जख्मी अवस्था में ही थाना पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की. वहीं आरोपी रौशन कुमार सहित अन्य ने बताया कि हमलोगों के उपर लगाये गये आरोप बेबुनियाद हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >