भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड के टेकानी से बरामद शव की हुई शिनाख्त

भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित टेकानी स्टेशन के करीब से बरामद शव की शिनाख्त कर ली गयी

रजौन की सिंहनान पंचायत के दयालपुर का रहने वाला था युवक

बांका/रजौन.

भागलपुर-मंदारहिल रेलखंड स्थित टेकानी स्टेशन के करीब से बरामद शव की शिनाख्त कर ली गयी है. मृतक रूपेश यादव रजौन थाना क्षेत्र की सिंहनान पंचायत के दयालपुर गांव निवासी शैलेश यादव का तीसरा पुत्र था. रजौन थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने भी इसकी पुष्टि की है. परिजनों के अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर था. अक्सर घर से बिना बताए निकल जाता था कुछ दिनों पूर्व वह घर की छत से भी कूद गया था. रविवार को खेत पर घर के सदस्य मापी करवा रहे थे वह नानी घर जाने की बात बोल कर निकला था, लेकिन मां ने मना किया, फिर भी वह चुपचाप निकल गया. कयास लगाया जा रहा है कि किसी ट्रेन की चपेट में ही आने से उसकी मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >