नवादा बाजार का टेंट हाउस मालिक राजावर से लापता

नवादा बाजार का टेंट हाउस मालिक राजावर से लापता

रजौन. सहायक थाना नवादा बाजार क्षेत्र के एक टेंट हाउस मालिक रजौन थाना क्षेत्र के राजावर से लापता हो गया है. इस घटना को लेकर लापता टेंट मालिक के भाई ने रजौन थाना में आवेदन देकर लापता भाई को खोजने का मांग की है. लापता युवक के भाई बबलू साह ने बताया कि मेरा भाई दीपक साह (35) बुधवार की शाम को अपने दोस्त मकरौंधा निवासी शंभू पासवान को साथ लेकर राजावर गांव गया था. वहां जाने के बाद दीपक साह ने रोहित कुमार के घर बाइक खड़ी कर दोस्त शंभू को चाभी दे दिया. इधर शंभू बाइक चलाने नहीं जानने के कारण बाइक की चाभी रोहित कुमार को देकर अपने घर चला गया. उसी समय से दीपक साह लापता है. वहीं लोगों से यह भी जानकारी मिल रही है की युवक टेंट लगाने का काम करता है. उसने कई लोगों का काम पूरा करने की बात कही थी. लेकिन युवक ने किसी का काम समय से पूरा नहीं किया है. जिसको लेकर लोगों में नाराजगी है. वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष ऋषिराज सिंह ने कहा कि लापता युवक के पास मौजूद मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रेस किया जा रहा है. लेकिन लोकेशन बार- बार चेंज हो रहा है. पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर बरामदगी का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >