Banka Temple News : शहर के प्रमुख मंदिरों में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला. पुरानी ठाकुरबाड़ी, भयहरण स्थान और बाबूटोला स्थित पंचमुखी मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं. भक्तों ने भगवान के दर्शन कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य एवं खुशहाली की कामना करते हुए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
शनि मंदिर में विशेष पूजा और संध्या महाआरती
विजयनगर स्थित मंदिर का पट सुबह 5 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. दिनभर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की. शाम में विशेष पूजा-अर्चना के बाद भव्य महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया. आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा.
अन्य मंदिरों में भी दिनभर चलता रहा दर्शन-पूजन
शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों के पट भी सुबह 5 बजे ही श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. सुबह से लेकर शाम तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा. श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और सावन की पहली सोमवारी पर शिव तथा अन्य देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया.
मंदार मधुसूदन मंदिर में पंचामृत अभिषेक
मंदार स्थित प्रसिद्ध मधुसूदन मंदिर में सुबह 7:30 बजे पुजारी बिंदेश्वरी उर्फ पटल झा एवं लक्ष्मण झा ने भगवान का पंचामृत से अभिषेक कराया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया.
भोग, शृंगार पूजा और भव्य आरती का आयोजन
दोपहर 12 बजे भगवान को विधि-विधान से भोग अर्पित होगा. इसके बाद दोपहर 1 बजे श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए मंदिर का पट खोल दिया जायेगा. शाम 6 बजे भगवान की श्रृंगार पूजा के साथ भव्य आरती का आयोजन होगा.
