पंजवारा. पंजवारा बाजार में साइकिल चोरी का प्रयास कर रहे एक किशोर को शुक्रवार की शाम ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जानकारी के अनुसार, बीते दिनों पंजवारा बाजार स्थित लक्ष्य पॉइंट कोचिंग सेंटर से एक छात्र की साइकिल चोरी हो गयी थी. शुक्रवार को उसी किशोर ने पहले संकट मोचन चौक पर एक साइकिल चोरी करने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका. इसके बाद वह फिर से कोचिंग संस्थान के पास पहुंचा. वहां संदिग्ध रूप से घूमते हुए देख ग्रामीणों को शक हुआ दोनों स्थानों के सीसीटीवी फुटेज मिलान करने पर किशोर को साइकिल चोरी की घटना में संलिप्त पाया गया. इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पंजवारा पुलिस के हवाले कर दिया. गिरफ्तार किशोर की पहचान गोड्डा जिला के खटनई निवासी के रूप में हुई है. पुलिस किशोर से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
