धोरैया में 14 वर्षीय किशोरी की सर्पदंश से मौत, झाड़-फूंक में बीता समय, गोड्डा में तोड़ा दम

बांका के धोरैया में सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत। परिजनों ने इलाज के बजाय झाड़-फूंक में गंवाया कीमती समय, अस्पताल पहुंचने पर हुई दुखद मौत।

Banka Snake Bite Death: बौंसी (बांका). धोरैया थाना क्षेत्र के कुर्मा करहरिया गांव में रविवार को सर्पदंश की शिकार हुई 14 वर्षीय किशोरी सनोवर खातून की इलाज के दौरान गोड्डा सदर अस्पताल में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि सांप के डंसने के बाद समय पर चिकित्सकीय उपचार नहीं मिलने से किशोरी की हालत लगातार बिगड़ती चली गयी.

सांप के डंसने के बाद झाड़-फूंक में बीता समय

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह सनोवर खातून को सांप ने डंस लिया. सर्पदंश के बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक और तांत्रिक के पास लेकर चले गए. इस दौरान काफी समय बीत गया और किशोरी की हालत बिगड़ती चली गई.स्थिति गंभीर होने के बाद परिजन उसे धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे.

सीएचसी में चिकित्सक नहीं मिलने का परिजनों का आरोप

परिजनों का आरोप है कि धोरैया सीएचसी में चिकित्सक उपलब्ध नहीं रहने के कारण किशोरी का तत्काल उपचार शुरू नहीं हो सका. इसके बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे आनन-फानन में गोड्डा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे.

गोड्डा में इलाज के दौरान हुई मौत

गोड्डा सदर अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने किशोरी का उपचार शुरू किया, लेकिन तब तक उसकी स्थिति काफी गंभीर हो चुकी थी. रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान सनोवर खातून ने दम तोड़ दिया.किशोरी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

समय पर इलाज की जरूरत ने फिर खींचा ध्यान

Banka Snake Bite Death: घटना ने सर्पदंश जैसी आपात स्थिति में समय पर चिकित्सकीय उपचार की आवश्यकता को सामने ला दिया है. सर्पदंश के बाद झाड़-फूंक में समय गंवाने से स्थिति गंभीर हो सकती है. ऐसे मामलों में पीड़ित को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाना जरूरी है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By संजीव कुमार

संजीव कुमार पाठक प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बौंसी (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >