लबोखर शिवगंगा में डूबने से किशोर की मौत

लबोखर शिवगंगा में डूबने से किशोर की मौत

पंजवारा. बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के लबोखर शिवगंगा में डुबने से 15 वर्षीय एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक की पहचान धोरैया थाना क्षेत्र के जोगडीहा गांव निवासी घनश्याम यादव का पुत्र प्रवीण यादव के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, प्रवीण अपने दोस्तों के साथ पूजा करने के लिए आया था. इसी दौरान स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गया. परिजनों के अनुसार, मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था. घटना की सूचना मिलते ही बाराहाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >