समुखियामोड़ हाट से शिक्षक की बाइक चोरी

समुखियामोड़ हाट से शिक्षक की बाइक चोरी

बांका. सदर थाना क्षेत्र के समुखियामोड़ हाट से मंगलवार की शाम एक बाइक की चोरी हो गयी. मामले को लेकर पीड़ित शिक्षक श्रीनिवास कुमार ने बताया है कि वे फुल्लीडुमर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय सादपुर में शिक्षक के पद पर कार्यरत है. अन्य दिनों की भांति स्कूल से बाइक से अपने वर्तमान घर वार्ड नंबर 26 जगतपुर आ रहे थे. इसी दौरान रास्ते में समुखियामोड़ हाट के पास बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने लगे. सब्जी खरीदकर जब हाट से अपने बाइक के पास आए तो वहां से बाइक गायब हो चुकी थी. आस-पास के लोगों से बाइक के बारे में काफी पूछताछ की. लेकिन कुछ भी पता नही चला. पीड़ित ने मामले को लेकर सदर थाना में अज्ञात बाइक चोर के विरुद्ध आवेदन दिया है. पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >