बांका/रजौन. रजौन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भवानीपुर लीलातरी चौक से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्ती कर रही थी. इसी दौरान एक ट्रैक्टर पर बालू लदा देखा गया. पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया. पुलिस की गिरफ्त में आए चालक की पहचान कांग्रेस कुमार, पिता भवेश राम, निवासी भवानीपुर, थाना रजौन के रूप में हुई है. जब पुलिस ने ट्रैक्टर पर लदे बालू के संबंध में पूछताछ की, तो चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका. जांच में ट्रैक्टर पर लगभग 100 घनफीट अवैध बालू लदा पाया गया. इसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर चालक को हिरासत में लेते हुए रजौन थाना लाया. इस संबंध में चालक के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रजौन पुलिस ने बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त, चालक गिरफ्तार
रजौन थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के भवानीपुर लीलातरी चौक से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जब्त किया है.
