दो बाइक की टक्कर में युवक गंभीर रूप से हुआ घायल

रेस्ट हाउस व तेलंगवा गांव के बीच मोड़ पर बुधवार की देर शाम दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया.

कटोरिया. कटोरिया-बलियामहरा मुख्य मार्ग पर वन विभाग के रेस्ट हाउस व तेलंगवा गांव के बीच मोड़ पर बुधवार की देर शाम दो बाइक के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस दुर्घटना में तेलंगवा गांव निवासी विनोद यादव के 14वर्षीय जख्मी पुत्र शिवम कुमार को स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया गया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा विनोद कुमार ने जख्मी युवक का प्राथमिक उपचार किया. जानकारी के अनुसार, शिवम कुमार बाइक पर सवार होकर तेलंगवा गांव से कटोरिया बाजार आ रहा था. गांव से कुछ दूर आगे जाते ही सामने से एक बाइक चालक द्वारा अचानक बाइक मोड़ देने के कारण दोनों बाइक के बीच सीधी टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार शिवम कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसके पैर व हाथ में गंभीर चोट लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

DEEPAK KUMAR CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >