सीएचसी शंभुगंज का औचक निरीक्षण, दवा प्रबंधन पर दिये निर्देश

प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंभुगंज का मंगलवार को जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शंभुगंज का मंगलवार को जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने दवाओं के रखरखाव और प्रबंधन का बारीकी से जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि दवाओं का सुरक्षित और व्यवस्थित भंडारण अत्यंत आवश्यक है. दवाओं को इस प्रकार रखा जाये कि उन पर धूप और नमी का कोई प्रभाव न पड़े, क्योंकि इससे दवा की प्रभावशीलता कम हो जाती है. उन्होंने नियमित रूप से भंडारित दवाओं की समाप्ति तिथि जांचने और एक्सपायरी दवाओं को तुरंत अलग सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश भी दिये. इस दौरान कुछ मरीजों ने इमरजेंसी में दवाओं की कमी की शिकायत की. वहीं कुछ मरीजों ने एंटासिड जैसी आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं होने की बात कही. इस पर अधिकारी ने स्पष्ट किया कि दवाओं की आपूर्ति समय पर सुनिश्चित करने के लिए तीन माह पूर्व ही मांग भेजनी होती है. उन्होंने कर्मियों को ओपीडी और इमरजेंसी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने के निर्देश दिये. साथ ही स्वास्थ्य प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि वे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी दवा की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें. इस दौरान सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय शर्मा, स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार पंकज, स्टोर कीपर बमबम सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >