राहगीरों के लिए जगह-जगह लगे गये प्याऊ

नगर पंचायत बौंसी ने जनहित में सराहनीय कदम उठाया है. राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर प्याऊ (पेयजल स्टॉल) की व्यवस्था की गयी है

बौंसी.

नगर पंचायत बौंसी ने जनहित में सराहनीय कदम उठाया है. राहगीरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर प्याऊ (पेयजल स्टॉल) की व्यवस्था की गयी है. खासकर बाजार क्षेत्र और मधुसूदन मंदिर के सामने लगाये गये इन स्टॉलों पर लोगों को ठंडा एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है. इस पहल से मजदूरों, श्रद्धालुओं और यात्रियों को राहत मिल रही है, जो तपती धूप में आवागमन के दौरान पानी के लिए परेशान रहते थे. बढ़ते तापमान के इस दौर में नगर पंचायत का यह प्रयास मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DHIRAJ KUMAR

DHIRAJ KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >