छात्रों काे ओढ़नी डैम व मंदार पापहरणी का कराया गया शैक्षणिक परिभ्रमण

सीएनडी हाई स्कूल बौंसी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत ओढ़नी डैम एवं मंदार स्थित पापहरणी का भ्रमण कराया गया.

प्रकृति और संस्कृति से रूबरू हुए नौनिहाल

बौंसी. सीएनडी हाई स्कूल बौंसी के विद्यार्थियों को शैक्षणिक परिभ्रमण के तहत ओढ़नी डैम एवं मंदार स्थित पापहरणी का भ्रमण कराया गया. इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यालय के करीब 45 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिससे बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला. विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्राण मोहन सिंह ने बताया कि इस परिभ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर प्राकृतिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराना था. परिभ्रमण की शुरुआत ओढ़नी डैम से हुई, जहां बच्चों ने डैम और वहां स्थित रिसोर्ट का भ्रमण किया. डैम का शांत वातावरण और चारों ओर फैली खूबसूरत वादियों ने बच्चों को काफी आकर्षित किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने डैम में बोटिंग का भी आनंद लिया, वहीं शिक्षकों द्वारा डैम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा की गयी. इसके पश्चात सभी विद्यार्थियों को मंदार स्थित पापहरणी ले जाया गया. यहां बच्चों ने लक्ष्मी नारायण मंदिर के दर्शन किए तथा मंदार पर्वत से जुड़ी पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक मान्यताओं की जानकारी प्राप्त की. इस अवसर पर बच्चों को स्थानीय संस्कृति और इतिहास को नजदीक से समझने का भी मौका मिला. परिभ्रमण के अंत में सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित रूप से पुनः विद्यालय लाया गया. इस शैक्षणिक यात्रा में विद्यालय की शिक्षिकाएं एवं शिक्षक रागिनी मिश्रा, सुमित कुमार, अवनीश कुमार, फूल कुमारी, रूबी कुमारी, प्रियंका कुमारी सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे. प्रधानाचार्य ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक परिभ्रमण बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा उनके भीतर सीखने की जिज्ञासा और रूचि को और अधिक प्रोत्साहित करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SHUBHASH BAIDYA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >