श्रीपाथर निवासी संजीव कुमार सिंह 28 से लापता

धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपाथर निवासी संजीव कुमार सिंह (48) बीते 28 अगस्त से लापता हैं. घटना के बाद से पूरा परिवार चिंतित है.

बांका. धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीपाथर निवासी संजीव कुमार सिंह (48) बीते 28 अगस्त से लापता हैं. घटना के बाद से पूरा परिवार चिंतित है. घटना के दिन से ही परिजन जगह-जगह तलाश में जुटे हुए हैं. सभी रिश्तेदारों और संभावित स्थलों पर उनकी तलाश की गयी, लेकिन अबतक उनका कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों ने इस संबंध में धोरैया व रजौन थाना को भी इसकी जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज करायी है. परिजन के मुताबिक, संजीव कुमार सिंह झारखंड के दुमका जिला स्थित पीएचईडी विभाग में कार्यरत हैं. वह रक्षा बंधन में अपने पैतृक घर आये थे. साथ ही घरेलू कार्य की वजह से यहीं रुके थे. घटना के दिन वह घर से निकले, लेकिन शाम और देर रात तक वापस नहीं लौटे. उनका मोबाइल घर में ही छूट गया था. जबकि, उनकी बाइक रजौन में मिली है. वहीं मामले की जानकारी के बाद थाना पुलिस भी छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >