सृजन अभियान से पार्टी को मिल रही नयी ऊर्जा : कांग्रेस

जिले में संगठन नेतृत्व पदधारकों के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन सृजन अभियान जारी है.

बांका. जिले में संगठन नेतृत्व पदधारकों के लिए कांग्रेस पार्टी की ओर से संगठन सृजन अभियान जारी है. इस कड़ी में शनिवार को सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र सिंह के आवास पर एक बैठक आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता मंदारेश्वर कुमार मंटू ने किया. बैठक में पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार पार्टी पदधारकों के लिए सृजन साथी बनाने पर बल दिया गया. वक्ताओं ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत गांव-गांव और बूथ स्तर तक नयी कमेटियों का गठन किया जा रहा है, जिससे पार्टी को जमीनी स्तर पर नयी ऊर्जा मिली है. पूर्व प्रत्याशी ने कहा कि सृजन अभियान के तहत आमजनों के घर-घर संपर्क कर लोगों को पार्टी की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराया जा रहा है. इस अभियान की सफलता में जमीनी कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं उनका समर्पण है. कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की आधारशिला है. ऐसे में बूथ प्रबंधन को और सुदृढ़ करने, नियमित बैठकें आयोजित करने एवं युवाओं सहित महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया. इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं को लेकर जनआंदोलन तेज करने की भी रणनीति बनायी गयी. बैठक में ओबीसी विंग के जिलाध्यक्ष सुरेश यादव, नगर अध्यक्ष सुबोध मिश्र, प्रखंड अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, विनोद दास, शंभु सिंह, रविंद्र यादव, अजय सिंह, रमेश चौधरी, गिरिश पासवान, कैलाश शर्मा, शमी हासमी, विनय कापरी, आनंद सिंह, राजीव रंजन, बिंदा यादव, दिलीप यादव सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >