20 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

थाना क्षेत्र के चिंगुलिया गांव से पुलिस ने 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

बेलहर. थाना क्षेत्र के चिंगुलिया गांव से पुलिस ने 20 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति सौताडीह के रास्ते बाइक से देसी महुआ शराब लेकर जा रहा है. सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस जैसे ही सौताडीह गांव पहुंचा तो एक व्यक्ति बाइक छोड़कर भागने लगा. पुलिस बल के द्वारा उसका पीछा कर पकड़ा गया. इसके बाद उसने अपना नाम मुनेश्वर सोरेन चुंगुलिया गांव बताया तथा उसके बाइक की जांच की गयी तो उसके बाइक पर एक बोरे में एक-एक लीटर के करीब 20 पॉलिथिन में बंधा 20 लीटर देसी महुआ शराब पाया गया. इसके बाद उसके बाइक सहित शराब को जब्त कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >