बिहार-झारखंड चेकपोस्ट पर छह लीटर शराब बरामद, युवक गिरफ्तार
विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान में पंजवारा पुलिस ने झारखंड सीमा पर स्थित पंजवारा चेक पोस्ट पर एक बाइक सवार युवक को शराब के साथ पकड़ लिया.
By GOURAV KASHYAP |
October 15, 2025 8:14 PM
पंजवारा. विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में चलाये जा रहे विशेष वाहन चेकिंग अभियान में पंजवारा पुलिस ने झारखंड सीमा पर स्थित पंजवारा चेक पोस्ट पर एक बाइक सवार युवक को शराब के साथ पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पीठ पर रखे काले रंग के झोले से 16 बोतल कुल 6 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार युवक की पहचान सौरभ कुमार (23 वर्ष), पिता कृष्ण मोहन साह, बौंसी थाना क्षेत्र के अचारज निवासी के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर आरोपित को न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
December 16, 2025 9:21 PM
December 16, 2025 9:05 PM
December 16, 2025 8:12 PM
December 16, 2025 8:09 PM
December 16, 2025 8:08 PM
December 16, 2025 7:59 PM
December 16, 2025 7:56 PM
December 16, 2025 7:24 PM
December 16, 2025 7:21 PM
December 16, 2025 7:09 PM
