श्रावणी मेला में कांवरिया पथ पर वाहन खड़े करना पड़ा भारी, आठ चारपहिया वाहनों पर FIR

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के दौरान बैंकु जिले में कांवरिया पथ पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. आठ चारपहिया वाहनों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिससे हजारों कांवड़ियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई थी. पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Banka News: बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला के दौरान कच्ची कांवरिया पथ पर अवैध रूप से वाहनों का प्रवेश कराने और मार्ग अवरुद्ध करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. बेलहर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा के बयान पर आठ चारपहिया वाहनों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोप है कि इन वाहनों के कारण हजारों कांवरियों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई.

कच्ची कांवरिया पथ पर खड़े मिले वाहन

थानाध्यक्ष ने बताया कि श्रावणी मेला ड्यूटी के दौरान वे पुलिस बल के साथ कच्ची कांवरिया पथ पर विधि-व्यवस्था का जायजा ले रहे थे. इसी दौरान जोरीपार स्थित बमकाली सेवा समिति और जयनगर जोरीपार सेवा समिति के समीप केवल पैदल कांवरियों के लिए निर्धारित मार्ग पर आठ चारपहिया वाहन खड़े पाए गये.

पुलिस के निर्देश के बावजूद नहीं हटाए वाहन

पुलिस के अनुसार ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और जवानों ने वाहन चालकों एवं स्वामियों को तत्काल गाड़ियां हटाने का निर्देश दिया, लेकिन उन्होंने पुलिस की बात नहीं मानी. इससे कांवरियों के आवागमन में गंभीर बाधा उत्पन्न हुई और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई. इसके बाद सभी संबंधित वाहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.

इन वाहनों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

पुलिस ने जिन वाहनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है, उनके पंजीकरण नंबर इस प्रकार हैं.

  • BR 27W 7361
  • BR 01JQ 8160
  • BR 10AE 6335
  • BR 10AX 3378
  • BR 11BU 3682
  • JH 10CK 6404
  • BR 10PA 9532
  • BR 11W 9633

पुलिस ने दी सख्त चेतावनी

Banka News: बेलहर पुलिस ने कहा है कि श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ पर केवल पैदल श्रद्धालुओं के आवागमन की अनुमति है. नियमों का उल्लंघन कर मार्ग अवरुद्ध करने या प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >